बक्सर: बक्सर डीईओ कार्यालय के लिपिक हिमाद्री कुमार का नालंदा डीईओ कार्यालय में हुआ स्थानांतरण
Buxar, Buxar | Apr 10, 2026 जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर कार्यालय में पदस्थापित लिपिक हिमाद्री कुमार का तत्काल प्रभाव से नालंदा में स्थानांतरण कर दिया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को पत्र जारी किया गया है। पत्र माध्यमिक शिक्षा निदेशक शिक्षा विभाग पटना ने जारी किया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि निदेशक पटना प्रमंडल पटना के द्वारा किए गए अनुशंसा के आलोक में स्थानांतरण किया गया है।