महरौनी: जखौरा निवासी युवती को प्रेमी संग शादी करने के लिए पहुंचने पर परिजनों ने पकड़ा, मौके पर पुलिस ने लिया हिरासत में
ग्राम जखौरा निवासी युवती बीते सोमवार को घर से लापता हो गई थी। उक्त मामले में महरौनी कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली की उक्त युवती अपने संग प्रेमी संग शादी करने के लिए ललितपुर कचहरी पहुंच रही है।जहां मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती एवं उसके प्रेमी को पकड़ कर जमकर धुनाई करते हुए जमकर हंगामा किया।