संभल: बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा के लिए डीएम और एसपी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन
आज मंगलवार के दिन कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में उप कृषि निदेशक एवं प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वाटरशेड विकास घटक के अंतर्गत जनपद की गुन्नौर एवं पवांसा इकाइयों में विभिन्न विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यों में तालाबों का निर्माण एवं पुनर्जीवन, चेक डैम निर्माण, कंटूर बंडिंग, पेरिफेरल बंडिंग एवं अन्य मृदा एवं जल संर