दमयंती नगर: पथरिया: जमीनी विवाद में जेठ समेत चार लोगों ने मां-बेटी पर किया जानलेवा हमला, जबलपुर रेफर
दमोह जिले के पथरिया में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में संगीता आठिया और उनकी बेटी रीसा आठिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि जेठ मुलायम आठिया समेत चार लोगों ने कुल्हाड़ी और तलवार से हमला किया। दोनों घायलों को शाम करीब 7 बजे पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दमोह जिला अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया है।