शिवहर: बिहार सरकार ने किया ज़िले के आधा दर्जन पदाधिकारियों का तबादला, डीएम के ओएसडी भी शामिल
शिवहर जिला में डीएम के ओएसडी आफताब करीम समेत जिला की विभिन्न विभागों में मिलाकर आधा दर्जन पदाधिकारी का तबादला हो गया है. बिहार सरकार द्वारा सोमवार देर रात 10 बजे के करीब अधिसूचना जारी किया है. जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी दो, आपूर्ति पदाधिकारी एक, OSD सह समाज कल्याण विभाग एक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एक व जल संसाधन विभाग में एक अधिकारी का तबादला हुआ है।