शिवहर: अग्निशमन विभाग ने ज़िले के गोदामों व दुकानों में चलाया जांच अभियान, आग से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण ज़रूरी बताया
अग्निशमन पदाधिकारी पिंटू कुमार सोमवार शाम 05 बजे बताया कि जिला के विभिन्न गोदाम और दुकान में जांच अभियान चलाया गया है. इस दौरान विभिन्न दुकानों में पाया गया है कि आग से बचाव को लेकर सुरक्षा उपकरण नहीं है. सभी गोदाम और दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वह जल्द से जल्द अपने-अपने दुकान में आग से बचाव को लेकर सुरक्षा उपकरण के व्यवस्था करें नहीं तो कार्रवाई होगी।