शिवहर: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में जीविका दीदियों ने संभाली सफाई की कमान
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में जीविका के माध्यम से साफ सफाई सेवा का शुभारंभ मंगलवार दोपहर 03 बजे की गई है. इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, कार्यपालक अभियंता, कोषाध्यक्ष रानी देवी फीता काटकर उद्घाटन की है. बताया कि जीविका दीदी के माध्यम से बिजली प्रांगण के आंतरिक और बाहरी परिसर में दैनिक रूप से उच्च गुणवत्ता वाली साफ सफाई की जाएगी।