शिवहर: समाहरणालय में डीएम-एसपी ने मुहर्रम और महावीरी झंडा को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ की शांति समिति की बैठक
समाहरणालय सभा कक्ष में DM विवेक रंजन मैत्रेय, SP शैलेश कुमार सिन्हा जनप्रतिनिधी के साथ मुहर्रम व महाविरी झंडा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति बैठक मंगलवार शाम 04 बजे की है.बैठक में पिपराही, तरियानी व हिरम्मा थाना क्षेत्र में कुछ सेंसिटिव स्थान को चिन्हित कर विशेष पुलिस बल तैनात करने को निर्देश दिया है. पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखेगी. डीजे पर बैन लगाया गया है।