गोवर्धन: मतदाता सूची से 300 नाम गायब, ग्रामीणों ने गोवर्धन तहसील पर किया प्रदर्शन
आगामी पंचायत चुनावों की आहट के साथ ही सियासत गरमाने लगी है।मतदाता सूची से सैकड़ों नाम गायब होने पर गोवर्धन तहसील पर ग्रामीणों प्रदर्शन ने प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चुनावी गणित को बिगाड़ने के उद्देश्य से निर्वाचन नामावली से 300 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम बिना किसी ठोस कारण और पूर्व सूचना के काट दिए गए हैं।