बहराइच, शनिवार 12 सितंबर 2026 | AkOneNews:
पयागपुर के वार्ड नंबर-05 निवासी करीब 50 वर्षीय राजकुमार शर्मा पुत्र देवीप्रसाद शर्मा की शुक्रवार रात नाले में डूबने से मौत हो गई। बस स्टॉप से घर लौटते समय पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
#Bahraich | #Payagpur | #RajkumarSharma | #DrowningDeath | #DrainAccident | NagarPanchayat | CivicIssues | DrainageSystem | LocalNews | UPNews | UttarPradesh | AkOneNews