प्रतापगढ़: कुलथाना-मंडावरा रोड पर संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, शादी से लौटते समय मिली लाश
हथुनिया थाना सर्कल क्षेत्र में कुलथाना-मंडावरा रोड पर शनिवार सुबह एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हथुनिया सीआई उदयवीर सिंह के अनुसार राहगीरों ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है तथा पास ही एक मोटरसाइकिल भी गिरी हुई