ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में सनसनी: जमानत पर छूटे दुष्कर्म आरोपी ने आधी रात मासूम पर कट्टा तानकर समझौते का दबाव बनाया
ग्वालियर के हस्तिनापुर क्षेत्र में गुरुवार शाम 4 बजे एक सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ, जहां जमानत पर छूटे दुष्कर्म आरोपी ने आधी रात अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाया और मासूम बच्चे के सिर पर कट्टा तानकर समझौते का दबाव बनाया।