जमुई: शिव मंदिर परिसर में हरियाली अभियान चला, बाबा गनीनाथ सेवा टीम ने किया पौधारोपण
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026 पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं हरित बनाने के उद्देश्य से बाबा गनीनाथ सेवा टीम, जमुई द्वारा रविवार 12 बजे खैरा स्थित शिव मंदिर परिसर में विशेष पुष्प एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे एवं पुष्प रोपे गए, जिससे आने वाले समय में परिसर और अधिक आकर्षक एवं हराभरा दिखाई देगा।