गोरखपुर: गोरखपुर में प्रेमी जोड़े पर हमला, मोबाइल लूटने और कार में तोड़फोड़ का वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रिंग रोड किनारे देर रात प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट, लूट और अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा का युवक और झारखंड की युवती, जो शहर के एक होटल में नौकरी करते हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं, गुरुवार रात करीब 11:20 बजे खाना खाने के बाद कार से नौकायन क्षेत्र और ताल रिंग रोड की ओर घूमने निकले थे।