ललितपुर: गांधीनगर में जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में तीन पहिया लोडिंग गाड़ी पलटी, दो लोग गंभीर रूप से घायल, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर गांधीनगर मोहल्ले में जल निगम द्वारा पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसने के कारण तीन पहिया लोडिंग गाड़ी पलट गई,जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया घटना का वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है,उक्त मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और मरम्मत की मांग की है।