काको: मेहंदी के दिन मिली अधिकारी बनने की खुशखबरी, डेढ़सैया के दिव्यांग विकास ने रचा इतिहास
Kako, Jehanabad | Jun 26, 2026 जहानाबाद: जिले के डेढ़सैया गांव निवासी दिव्यांग विकास कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का पद प्राप्त किया है। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने संघर्ष और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि बीडीओ बनने की खबर उन्हें उसी दिन मिली, जिस दिन उनकी मेहंदी की रस्म चल रही थी।