पीसांगन: मित्तल हॉस्पिटल के पास युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मित्तल हॉस्पिटल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस,अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मित्तल हॉस्पिटल के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।