अशोक नगर: अशोकनगर में राजस्व महकमे में बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने बदला तहसीलदारों का कार्यभार
अशोकनगर में राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर साकेत मालवीय ने बुधवार रात 8:30 बजे तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार और प्रभारी नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। नए आदेश के तहत कुलदीप सिंह को अशोकनगर से मुंगावली, शंभु सिंह मीणा को मुंगावली से नईसरायं, ध्रुव सिंह बुंदेला को अशोकनगर से ईसागढ़ भेजा गया है।