जमुई: सड़क पर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए ब्रेकेटिंग की वजह से कचहरी रोड में लग रहा जाम,लोग हो रहे परेशान
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 कचहरी रोड में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास सड़क पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाए गए ब्रेकेटिंग की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सुबह से शाम तक छोटी बड़ी वाहनें रेंगती नजर आ रही है। जाम में फंसकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क सकरा और सिंगल होने की वजह से अमूमन प्रत्येक दिन जाम की समस्या बनी रहती है।