भदोही: भदोही शहर के राजपुरा बीडा कालोनी में इस्कॉन के भक्ति केंद्र का शुभारंभ
भदोही शहर के राजपुरा बीड़ा कॉलोनी फेस 3 में इस्कॉन द्वारा भक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में इस्कॉन से जुड़े भक्त मौजूद रहे। भक्ति केंद्र पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया और बताया गया कि इस भक्ति केंद्र पर रोजाना भजन कीर्तन का आयोजन होगा। साथ ही, भागवत गीता की क्लासेस भी चलेंगी।