Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
theleaderhindi
ख़बरें और भी हैं देखते रहिए द लीडर हिंदी....
Bareilly, Bareilly
| Jul 11, 2026
MORE NEWS
बरेली में लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान: 438 स्थानों पर जांच, 81 की आवाज मानक के अनुरूप कराई, 3 हटवाए बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में जनपद में प्रत्येक शनिवार को चलाए जा रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) चेकिंग अभियान के तहत शनिवार सुबह व्यापक कार्रवाई की गई। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुपालन की जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जनपद में कुल 438 स्थानों पर लाउडस्पीकरों की जांच की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 81 लाउडस्पीकरों की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई गई, जबकि शेरगढ़ थाना क्षेत्र में 3 लाउडस्पीकर हटवाए गए। सबसे अधिक कार्रवाई किला थाना क्षेत्र में हुई, जहां 36 स्थानों की जांच के दौरान 19 लाउडस्पीकरों की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई। इसके अलावा देवरनियां में 14, फतेहगंज पश्चिमी में 12, सुभाषनगर में 12, भोजीपुरा में 9 और शेरगढ़ में 4 लाउडस्पीकरों की आवाज निर्धारित सीमा के अनुसार कराई गई। अन्य थाना क्षेत्रों में भी आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों की जानकारी देते हुए भविष्य में निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की। बरेली पुलिस ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए सभी नागरिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें। #बरेलीपुलिस #वायरलन्यूज़ #बरेलीन्यूज़
Bareilly, Bareilly | Jul 12, 2026
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, हर कांवड़ जत्थे के साथ रहेगा पुलिसकर्मी एसएसपी अनुराग आर्य ने देर रात समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश रिपोर्ट अवधेश शर्मा बरेली। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय सभागार में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष नवाचार के रूप में जनपद के प्रत्येक थाने में कांवड़ सेल का गठन किया गया है। इसमें दो उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और दो मुंशी तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक कांवड़ जत्थे के साथ एक पुलिसकर्मी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा, ताकि कोई भी जत्था बिना पुलिस निगरानी के न रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 से 20 जुलाई तक विभिन्न वर्गों, जिनमें पीस कमेटी, धर्मगुरु, व्यापार मंडल, ग्राम प्रधान, मीडिया, डीजे संचालक, होटल-ढाबा संचालक, पेट्रोल पंप संचालक, कांवड़ समितियां और अन्य संबंधित लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 17 से 19 जुलाई तक प्रत्येक सर्किल में समन्वय गोष्ठियां आयोजित कर सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा। एसएसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सड़क, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। संवेदनशील एवं अंतरजनपदीय सीमाओं पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी, जिन्हें वायरलेस, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य आवश्यक संसाधनों से लैस रखा जाएगा। उन्होंने रेलवे ट्रैक, डिवाइडर कट, झूलते बिजली के तार और ट्रांसफार्मरों जैसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां प्रकाश व्यवस्था नहीं है, वहां संबंधित विभागों के सहयोग से रोशनी की व्यवस्था कराई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर पुलिस बाइक मोबाइल, डायल-112 पीआरवी और आधुनिक कैमरों से लैस पुलिस वाहन 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। प्रत्येक पुलिस वाहन में फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहेगी। कांवड़ मार्गों पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने तथा डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही ध्वनि एवं वाहन का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि कांवड़ सेवा शिविर सुरक्षित स्थानों पर लगाए जाएंगे तथा वहां सीसीटीवी कैमरे और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य होगी। एंबुलेंस, फायर सर्विस और चिकित्सा सहायता की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, सीओ इंटेलिजेंस, यूपी-112 प्रभारी, कांवड़ सेल प्रभारी, यातायात निरीक्षक सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #bareillypolice #SSPbareilly #bareillyNewsLive #viral
Bareilly, Bareilly | Jul 12, 2026
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने किया संयुक्त निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रिपोर्ट कविता मौर्य बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्गों और प्रस्तावित कांवड़ यात्रा रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, पुलिस पिकेट और ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बरेली पुलिस और शाहजहांपुर पुलिस के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में दोनों जनपदों की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन योजना समय से लागू की जाए, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और नियमित गश्त की जाए। साथ ही मार्ग पर अतिक्रमण, अवरोध और जलभराव जैसी समस्याओं को संबंधित विभागों के समन्वय से तत्काल दूर कराया जाए। सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश व्यवस्था भी पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। #बरेलीन्यूज़ #बरेलीपुलिस
Bareilly, Bareilly | Jul 12, 2026
आपरेशन Cy-वज्र अभियान के अन्तर्गत लगातार तीसरे दिन #bareillypolice की साइबर सेल, साइबर थाना एवं जनपदीय थानो की संयुक्त टीम द्वारा साइबर अपराधों में सलिंप्त 04 अपराधियों को किया गिरफ्तार, 02 आईफोन बरामद। #UPPolice https://t.co/wR7gvW2xLg
Bareilly, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026
#SSPBareilly के निर्देशन में जनपद में माह के प्रत्येक शनिवार को चलाए जा रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) चैकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 11.07.26 को की गयी प्रभावी कार्यवाही। #UPPolice https://t.co/pAoRkY4zMg
Bareilly, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026