बांका: समुखिया मोड़ पर टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jan 4, 2025 समुखिया मोड़ के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शनिवार की सुबह 11:15 बजे की है। जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकरी के अनुसार विजयनगर निवासी गोपाल कुमार किसी निजी से बाइक से समुखिया बाजार जा रहा था। जाने के दौरान समुखिया मोड़ में एक टोटो ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें युवक बाइक लेकर गिर गया और जख्मी हो गया।