पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी किए गए ₹4 लाख किए बरामद
पीलीबंगा। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पीलीबंगा पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी किए गए चार लाख रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आज बुधवार को बताया कि वारदात का संदिग्ध आरोपी पुलिस की दबिश के दौरान मौके से फरार हो गया। पुलिस थाने में मामला 10 अगस्त को दर्ज हुआ था। आरोपी मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है जो पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया।