महरौनी: ग्राम मिदरवाहा में भीषण गर्मी के बीच, बीते 20 दिनों से खराब पड़ा हैंडपंप, ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान
ग्राम मिदरवाहा में भीषण गर्मी के बीच बीते लगभग 20 दिनों से गांव में लगा हुआ हैंडपंप खराब पड़ा है। जिसके चलते लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त मामले में संबंधित जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान लेते हुए हैंडपंप को सुधरवाए जाने की मांग की है।