कोंडागांव: कबोंगा में 42 वर्षीय ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कबोंगा में बीती रात एक ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया। इसकी सूचना परिजनों द्वारा सिटी कोतवाली में दी गई।28 मई को सिटी कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार मृतक रामलाल नेताम अपने परिवार के साथ अपने गांव में ही शादी गया था।इस दौरान उन्होंने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था इसी बीच अपने घर में आकर फांसी लगा लिया।