कोंडागांव: सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद के आह्वान का कोंडागांव नगर में दिखा असर, समाज प्रमुखों ने नगर कराया बंद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पीडिया गांव में हुए एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने आज बस्तर बंद का आह्वान किया था।जिसका समर्थन कोंडागांव सर्व आदिवासी समाज के द्वारा भी किया गया है।वहीं सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी के नेतृत्व में सामाजिक जनों ने बाइक रैली की शक्ल में नगर में घूम-घूम कर खुले प्रतिष्ठानों को बंद कराया है। पुलिस भी मौजूद रही।