कोंडागांव: गांजा तस्करी मामले में बिहार के दो युवकों पर कोंडागांव न्यायालय में दोष सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई 10-10 वर्ष की सजा
कोंडागांव थाना पुलिस ने 7 अक्टूबर 2021 में नेशनल हाईवे 30 पर मुखबिर की सूचना के आधार पर लोकेश पासवान और अभिषेक यादव निवासी बिहार बक्सर को बोलेरो में विशेष चैंबर बनाकर गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया था। वहीं घटना के दौरान उनके कब्जे से 65 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया था।इस मामले पर कोंडागांव न्यायालय ने उन्हे 10-10 वर्ष की सजा सुनाई है।