कोंडागांव: गोलावंड में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने पर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, हादसे में दो नाबालिग घायल
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खंडाम से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है जिसमें एक 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में दो अन्य घायल बताए जा रहे है।सोमवार को ग्राम खंडाम में मेला का आयोजन हो रहा था जहां नरेंद्र सोरी अपने 2 नाबालिक दोस्तो के साथ मेला देखने गया था वहीं देर रात घर वापस आते वक्त उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई।