डिंडौरी: करंजिया में कृषि विभाग ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीज एवं मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र किसानों को किया वितरित
करंजिया में कलेक्टर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग ने गुरुवार दोपहर 12:00 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों को उड़द अरहर कुटकी सोयाबीन धान रमतिला मक्का एवं कोदो सहित विभिन्न खरीफ फसलों के प्रामाणिक बीज वितरित करते हुए मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित अधिकारी कर्मचारी किसान मौजूद रहे।