गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने ट्रेनों में लूट और चोरी करने वाले 4 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद GRP पुलिस टीम ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार शाम करीब 5 बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 5/6 पर दिल्ली साईड बने अन्तिम यात्री बेंच से ट्रेनों में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मनीष उर्फ मनोज, शिवम्, अंकित उर्फ प्रशान्त और अजय उर्फ लल्लू नाम के 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।