कटरा: नागवारा पुराने थाना कैंप के समीप एनएच 527 सी पर ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के नागवारा पुराने थाना कैंप के समीप एनएच 527 सी पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे में ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।