कालका: बद्दी सिसवां चंडीगढ़ मार्ग पर चार वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
वीरवार को बद्दी सिसवां चंडीगढ़ मार्ग पर चार वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस दौरान एक सेंट्रो कार ने स्कूल बस को भी टक्कर मारी। इस हादसे में वाहनों में बैठे लोगो को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया और लोगो की भीड़ सड़क पर लग गई।