कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची राजकीय स्कूल रज्जीपुर पिंजौर, स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तुत
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद आज राजकीय स्कूल रज्जीपुर, पिंजौर पंहुची जहां आयोजित कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कालका की पूर्व विधायिका व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा तथा नगर परिषद चैयरमेन कृष्ण लाल लांबा भी उपस्थित थे।