कालका: मानकपुर से 24 वर्षीय युवती हुई लापता, शिकायत के बाद मामला दर्ज
पिंजौर के गांव मानकपुर से 24 वर्षीय युवती के बिना बताए घर से कहीं जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पिंजौर पुलिस थाना में दी गई शिकायत में बताया है कि मेरी 24 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से कही चली गई हैं। शिकायत में बताया गया कि उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।