हसपुरा: प्रखंड के ब्लॉक के समीप ईदगाह, अमझरशरीफ बड़ी-पुरानी मस्जिद सहित विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में पढ़ा गया ईद का नमाज
हसपुरा तहसील के ब्लॉक के समीप ईदगाह , अमझरशरीफ बड़ी - पुरानी मस्जिद , सैयदना दारूल उलूम मस्जिद , अमझरशरीफ भलुआर मोहल्ला ईदगाह सहित विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में शनिवार को ईद - उल - फित्र का नमाज धर्मावलंबियों ने पढ़ा। नमाज के उपरांत देश में अमन - चैन की दुआ मांगी।