Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छछरौली एसडीएम कार्यालय में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यमुनानगर की महापौर सुमन बहमनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, बरसाती पानी की निकासी, पंचायती भूमि पर अवैध कब्जों सहित अनेक जनसमस्याएं उठाईं। महापौर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। महापौर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिक की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में हो तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई जाए।शिविर के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि छछरौली क्षेत्र में अब तक 550 सौर ऊर्जा कनेक्शन स्थापित किए जा चुके हैं। महापौर ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की बचत का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से सौर ऊर्जा को अपनाने का आह्वान किया। महापौर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी कार्यालयों के बाहर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जाए, ताकि आमजन को योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग लाभार्थियों का अद्यतन रिकॉर्ड रखें तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर रील एवं अन्य डिजिटल सामग्री साझा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा गरीबों के उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 16, 2026

MORE NEWS

यमुनानगर में नकली शहद फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

यमुनानगर में नकली शहद फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 16, 2026

यमुनानगर में नकली शहद फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

यमुनानगर में नकली शहद फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 16, 2026

रनजीतपुर में पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों से मिले बसपा नेता

सढ़ौरा, 16 जून: रनजीतपुर गांव में पीने के पानी की समस्या को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर एवं मनीष गुर्जर सढ़ौरा स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीओ जाफर अली और संबंधित जेई से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मांग की कि रनजीतपुर में पेयजल संकट का जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। अधिकारियों ने उनकी बात सुनकर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रनजीतपुर #सढ़ौरा #पेयजलसंकट #BSP #ब्रिजपालछप्पर #मनीषगुर्जर #PublicHealth #Yamunanagar #Haryana #Rashtriyakadamnews

रनजीतपुर में पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों से मिले बसपा नेता सढ़ौरा, 16 जून: रनजीतपुर गांव में पीने के पानी की समस्या को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर एवं मनीष गुर्जर सढ़ौरा स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीओ जाफर अली और संबंधित जेई से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मांग की कि रनजीतपुर में पेयजल संकट का जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। अधिकारियों ने उनकी बात सुनकर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। रनजीतपुर #सढ़ौरा #पेयजलसंकट #BSP #ब्रिजपालछप्पर #मनीषगुर्जर #PublicHealth #Yamunanagar #Haryana #Rashtriyakadamnews

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 16, 2026

हर सिवरेज व नाले की गहराई तक करें सफाई, नहीं होगी लापरवाही बर्दाश्त- सुमन बहमनी 

मेयर ने जांची नालों व सिवरेज की सफाई व्यवस्था, गहराई तक सफाई करने के दिए निर्देश

मॉडल टाउन के वेयर हाउस से लेकर डिच ड्रेन तक लिया नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा

यमुनानगर। आगामी मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा नालों की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद खुद नालों की सफाई का जायजा लेकर नालों से अवरोधक दूर करवा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश गाबा, एसडीओ रोहित रस्तोगी, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ मॉडल टाउन के वेयर हाउस से लेकर जम्मू कॉलोनी डिचड्रेन तक नालों का निरीक्षण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों में गंदगी मिली। जिसकी मौके पर सफाई कराई गई। मेयर सुमन बहमनी ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सभी सिवरेज  को दुरुस्त करने, ब्लॉकेज खोलने और सभी मेनहोल बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम अधिकारियों और एजेंसी को सभी नालों की मानसून से पहले गहराई तक साफ करने के निर्देश दिए।

मंगलवार सुबह मेयर सुमन बहमनी अधिकारियों के साथ सबसे पहले मॉडल टाउन में वेयर हाउस गोदाम के पास बड़े नाले पर पहुंची। उन्होंने नाले की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेयर सुमन बहमनी ने स्वयं नालों की गहराई तक सफाई की स्थिति जांची। इसके बाद उन्होंने संत निश्चल सिंह स्कूल के पिछले गेट के पास, सरोजनी कालोनी, शक्ति नगर, टैगोर गार्डन, लाजपत नगर, विजय कालोनी, महाराणा प्रताप चौक के पास, कैंप, जम्मू कॉलोनी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और डिच ड्रेन का जायजा लिया।  जहां-जहां सफाई कार्य अधूरा मिला, वहां मौके पर ही कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई।  निरीक्षण के दौरान मेयर ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनकर कई स्थानों पर पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
मेयर सुमन बहमनी ने नालों की सफाई कर रही एजेंसी के पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक नाले की तली तक जमी गाद (सिल्ट) को पूरी तरह बाहर निकाला जाए और उसका तुरंत उठान सुनिश्चित किया जाए ताकि वह दोबारा नाले में न बहे। जहां भी धंसे हुए स्लैब या अतिक्रमण हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। मानसून से पहले शहर के शत-प्रतिशत छोटे-बड़े नालों की सफाई हर हाल में पूरी होनी चाहिए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानसून शुरू होने से पहले शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए।

फोटो कैप्शन - नालों की सफाई का निरीक्षण करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। 

अधिकारियों को निर्देश देते मेयर सुमन बहमनी।

हर सिवरेज व नाले की गहराई तक करें सफाई, नहीं होगी लापरवाही बर्दाश्त- सुमन बहमनी मेयर ने जांची नालों व सिवरेज की सफाई व्यवस्था, गहराई तक सफाई करने के दिए निर्देश मॉडल टाउन के वेयर हाउस से लेकर डिच ड्रेन तक लिया नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा यमुनानगर। आगामी मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा नालों की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद खुद नालों की सफाई का जायजा लेकर नालों से अवरोधक दूर करवा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश गाबा, एसडीओ रोहित रस्तोगी, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ मॉडल टाउन के वेयर हाउस से लेकर जम्मू कॉलोनी डिचड्रेन तक नालों का निरीक्षण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों में गंदगी मिली। जिसकी मौके पर सफाई कराई गई। मेयर सुमन बहमनी ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सभी सिवरेज को दुरुस्त करने, ब्लॉकेज खोलने और सभी मेनहोल बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम अधिकारियों और एजेंसी को सभी नालों की मानसून से पहले गहराई तक साफ करने के निर्देश दिए। मंगलवार सुबह मेयर सुमन बहमनी अधिकारियों के साथ सबसे पहले मॉडल टाउन में वेयर हाउस गोदाम के पास बड़े नाले पर पहुंची। उन्होंने नाले की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेयर सुमन बहमनी ने स्वयं नालों की गहराई तक सफाई की स्थिति जांची। इसके बाद उन्होंने संत निश्चल सिंह स्कूल के पिछले गेट के पास, सरोजनी कालोनी, शक्ति नगर, टैगोर गार्डन, लाजपत नगर, विजय कालोनी, महाराणा प्रताप चौक के पास, कैंप, जम्मू कॉलोनी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और डिच ड्रेन का जायजा लिया। जहां-जहां सफाई कार्य अधूरा मिला, वहां मौके पर ही कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई। निरीक्षण के दौरान मेयर ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनकर कई स्थानों पर पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। मेयर सुमन बहमनी ने नालों की सफाई कर रही एजेंसी के पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक नाले की तली तक जमी गाद (सिल्ट) को पूरी तरह बाहर निकाला जाए और उसका तुरंत उठान सुनिश्चित किया जाए ताकि वह दोबारा नाले में न बहे। जहां भी धंसे हुए स्लैब या अतिक्रमण हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। मानसून से पहले शहर के शत-प्रतिशत छोटे-बड़े नालों की सफाई हर हाल में पूरी होनी चाहिए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानसून शुरू होने से पहले शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए। फोटो कैप्शन - नालों की सफाई का निरीक्षण करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। अधिकारियों को निर्देश देते मेयर सुमन बहमनी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 16, 2026