कलान: अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान करंट की चपेट में आए युवक की हुई मौत
अल्लाहगंज, शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान बरसात से बचने के लिए रात मे पिकअप पर तिरपाल बांधते समय करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक पंकज की मौत हो गई। मृतक बंडा थाना क्षेत्र के गांव दिउहना निवासी सुंदरलाल का पुत्र था और खुटार क्षेत्र के मक्कापुर निवासी जितेंद्र के डीजे पर काम करता था। यात्रा के दौरान बारिश शुरू होने पर पंकज पिकअप पर तिरपाल संभालने चढ