शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास नहर में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद बरामद
सोमवार को बालाजी मंदिर पर नेजा चढ़ाने आए युवक की नहर में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। मृतक सर्जन मौड़ा कनेटा का निवासी था। वह अपने साथियों संग नहर में कूदा, लेकिन गहरे गड्ढे में फंस गया। घटना के बाद पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार शाम 6 बजे क़रीबन आर्मी के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया।