निघासन: पचपेड़ा गांव में शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पचपेड़ा गांव निवासी कौशल्या देवी और उनके पति में बीते दिन शराब पीने को लेकर वाद विवाद हो गया था। कौशल्या देवी से नाराज होकर पति गुड्डू ने कौशल्या देवी की पीट पीट कर हत्या कर दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।