रोहतास जिले के सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले एकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के 16 राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कॉलेज कैंपस से निकलकर मुख्य सड़क होते हुए शेरशाह सूरी का मकबरा तक शांति मार्च निकाला। मार्च के माध्यम से भाईचारा, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।