दतिया नगर: चूनगर फाटक पर युवक के घर के बाहर फायरिंग व पत्थरबाजी, सीसीटीवी वीडियो वायरल, अज्ञात पर मामला दर्ज
दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के चूनगर फाटक वार्ड नंबर-3 में गुरुवार रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने बालकृष्ण अहिरवार के घर के बाहर पहुंचकर अचानक फायरिंग कर दी और पत्थर फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।