रायबरेली के त्रिपुला चौराहे पर जीएसटी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से बस के जरिए लाए जा रहे सामान को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार सामान के साथ आवश्यक जीएसटी दस्तावेज नहीं पाए गए। टीम ने बस से सामान उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रायबरेली विभाग की जीएसटी विभाग की सचल दस्ते ने शहर के त्रिपुला चौराहे पर आगरा से लखनऊ जा रही है अनुबंध एक बस को रोक कर जांच शुरू की जिस दौरान बगैर जीएसटी पेपर के सामान बरामद किया जिस सामान की जांच की जा रही है, सचिन टीम के कर्मचारियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि लाखों रुपए की जीएसटी चोरी का मामला है मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले को लेकर सचल टीम की प्रभारी सलोनी जी ने बताया कि मूकबीर की सूचना पर तकरीबन सुबह 9:00 बजे त्रिपुला चौराहे पर बस को रोका गया, अनुबंधित AC बस के पीछे साइड बने हुए सामान यार्ड में अवैध रूप से बगैर जीएसटी पेपर के लाखों रुपए के समान लखनऊ ले जाया जा रहा था जो सामान दिल्ली से लाया गया था जानकारी मिलने के बाद पूरे सामान को जीएसटी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।