गोगुंदा क्षेत्र में परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार आरटीओ टीम ने एक ट्रैक्टर को अटैचमेंट लगाकर कथित रूप से व्यावसायिक कार्य करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहन का लगभग 80 हजार रुपये का चालान बनाया गया।
बताया जा रहा है कि चालान की कार्रवाई के बाद आरटीओ टीम ट्रैक्टर को थाने ले जाने की प्रक्रिया में थी। इसी दौरान एक व्यक्ति, जो स्वयं को किसी राजनीतिक दल का मंडल अध्यक्ष बता रहा था, मौके पर पहुंचा और आरटीओ कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई का विरोध करने लगा।
Gogunda, Udaipur | Jun 5, 2026