आज निवर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक श्री सुनील कुमार कुशवाहा एवं मो जलालुद्दीन खा निवर्तमान जिला प्रधान महासचिव, पूर्व सभापति, नगर परिषद सीतामढ़ी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बोला के स्वर्गीय बैद्यनाथ कुशवाहा की हत्या अचानक नहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुनियोजित तरीके से कराई गई है। शराब व्यवसायी से मोटी रकम लेकर अपराधियों को संरक्षण देने वाली, यह पुलिस शराब व्यापार का विरोध करने वालों को पहले धमकाती है। नहीं मानने पर उसकी हत्या करवा देती है ! इसी का उदाहरण स्वर्गीय बैदनाथ कुशवाहा है। जब इन पर पहले हमला हो चुका था, तो सरकार और उसकी पुलिस अपराधी, अपराधियों को पकड़कर क्यों छोड़ा, बैद्यनाथ कुशवाहा के सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं कराई गई? यह सरकार असफल है और जनता को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ेगी। आज तक इस घटना में संलिप्त थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? आरक्षी अधीक्षक बताएं, अभी तक पुलिस की क्या कार्रवाई हुई है। घरियाली आंसू बहाने वाली यह सरकार और सरकार के मुखिया बताए कि आपको कुर्सी पर बैठे रहने के लिए कितने बैद्यनाथ कुशवाहा को शहीद होना पड़ेगा।
सरकारी पार्टी के जनप्रतिनिधि, जिनके इर्द-गिर्द जिले के अपराधी संरक्षण प्राप्त करते हैं। वह इस दर्दनाक घटना के अगले दिन आकर बुत लगाने की पेशकश करते हैं।
हम उनको बता देना चाहते हैं कि हम सम्राट अशोक और शहीद जगदेव प्रसाद के वंशज हैं और अपने सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा करना अच्छी तरह से आता है।हम सरकार से मांग करते हैं कि परिजन को सरकारी नौकरी और पांच करोड़ रुपया मुआवजा दे और स्वर्गीय बैद्यनाथ कुशवाहा को शहीद का दर्जा देने की घोषणा करें।अगर न्याय की अविलंब शुरू नहीं होती है तो विशाल जन आंदोलन करेंगे और इस सरकार की चूले हिला देंगे ।आज कुछ जनप्रतिनिधि सरकार और पुलिस की दलाली कर रहे हैं, वो सावधान हो जाएं। उन्होंने पिछली गोली चलाने की घटना के बाद बैघनाथ कुशवाहा को सुरक्षा क्यों नहीं दिलाया? वो लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। क्या मुख्यमंत्री और वैसे जनप्रतिनिधि उनकी हत्या की प्रतीक्षा कर रहे थे? जनता सबको पहचानती है।
बैघनाथ कुशवाहा के शहादत को शहादत दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाएगा एवं उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गांव में उनकी प्रतिमा लगवाई जाएगी। प्रतिमा लगाने के लिए हम लोगों को ऐसे लोग जो समाज में खुलेआम मंच से अपमानित करते हैं।वैसे लोगों से सहयोग लेने की आवश्यकता नहीं है।हमारा समाज खुद में सक्षम है।
डुमरा थानाकांड संख्या 432/26 दिनांक 29/08/26 को लगभग 15 दिन पहले गोली चली और सरकार से लेकर सरकारी पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं एसपी के संज्ञान में है के शराब माफिया बैद्यनाथ कुशवाहा के हत्या कराना चाहता है तो क्या मुख्यमंत्री से बिहार और सीतामढ़ी के जनता। जानना चाहते हैं? क्या इसकी सूचना सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और अन्य खुफिया एजेंसियों के द्वारा आपको नहीं दी गई?अगर दी तो आपने क्या कार्रवाई की?अगर नहीं दी गई तो आप और आपकी सरकार फेल है और आपको एक मिनट भी मुख्यमंत्री बनने रहने का हक नहीं है । आप बिहार के लिए बोझ है।अगर सूचना दी, तो आपने बैद्यनाथ कुशवाहा की रक्षा के लिए कौन सा कदम उठाया?मृत्यु के अगले दिन परिजन को बुलाकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं? हमारा तंत्र हत्या कराएगा और हम आंसू पूछेंगे। क्या प्रत्येक रोज शाम को स्पेशल ब्रांच, सीआईडी जिला के घटनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं देते हैं?अगर देते हैं तो यह हत्या आपके संज्ञान में हुआ और बिहार के मुख्यमंत्री इस घटना के दोषी हैं और आपको अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
भावदीय
मो जलालुद्दीन खा
निवर्तमान जिला प्रधान महासचिव राष्ट्रीय जनता दल सीतामढ़ी