मुज़फ्फरनगर: दहेज की मांग ने ली हिंसक करवट, विवाहिता से मारपीट में गर्भ गिरने का आरोप, तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश का दावा
शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता रीना ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि मारपीट के दौरान पेट में चोट लगने से करीब चार माह का गर्भ गिर गया।इसके बाद तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की