बीकानेर: नोखा के पास हुए सड़क हादसे में घायल को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया
नोखा में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी मिली हैं कि नोखा से भादला जाने वाली बाइक और नोखा की ओर आ रही स्विफ्ट कार के बीच हुई। प्रेमाराम कुम्हार बाइक से जा रहे थे, जबकि एक शिफ्ट कार नोखा की तरफ आ रही थी। कक्कु गांव के गोलाई के पास दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई।