Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image
image

फाइनेंस कमेटी गठन के बाद मंत्री राजेश नागर से मिले महापौर एवं पार्षद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ मंत्री राजेश नागर बोले, फाइनेंस कमेटी बनने से फरीदाबाद के वफरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के उपरांत महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टोंगर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की। मंत्री राजेश नागर ने महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं नवनियुक्त फाइनेंस कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी शहर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक एवं शहरी केंद्र है, जिसके समग्र विकास के लिए वित्तीय संसाधनों का सही नियोजन और प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। फाइनेंस कमेटी इस दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी शहरों के सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। फरीदाबाद में भी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़कों, सीवर, जलापूर्ति, स्वच्छता तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महापौर और फाइनेंस कमेटी के सदस्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मंत्री राजेश नागर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने महापौर एवं फाइनेंस कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए उनका पूरा सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टोंगर ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और फरीदाबाद भी इस विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Faridabad, Faridabad | Jun 14, 2026