जलालाबाद: जिला बदर अपराधी सत्तापक्ष के विधायक के जलालाबाद में आयोजित जनता दरबार में पहुंचा, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
जलालाबाद क्षेत्र के जिला बदर अपराधी पुलिस की सुस्ती और राजनैतिक संरक्षण के चलते जिले में खुलेआम घूम रहा है। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव मिठाह निवासी सुंदर पाल सिंह पुत्र राम चन्द्र सिंह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली जलालाबाद पुलिस ने दिनांक 14 जुलाई दिन रविवार को जनपद के बाहर हरदोई सीमा पर उसे छोड़ा था।