जलालाबाद: जलालाबाद में किराना व्यापारी के दुकान से खरीदी कोल्ड ड्रिंक की बोतल में निकला कीड़ा, शिकायत पर दुकानदार हुआ आग बबूला
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद के फर्रुखाबाद रोड पर स्थित एक दुकान पर राजीव कुशवाहा लेखपाल और एडवोकेट प्रताप सिंह (अरुण) ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल ली। कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तैरता हुआ कीड़ा उन्हें दिखाई दिया। दोनों लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में तैरते हुए कीड़े को उक्त दुकानदार को दिखाया कोल्डड्रिंक की बोतल बन्द थी। शिकायत करने पर दुकानदार भड़क गया.