जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र के गांवो मेंलाखों की लागत से बने आरआरसी सेंटर, फिर भी गांव के अंदर लगे कूड़े के अंबार।
शाहजहांपुर जनपद के ब्लॉक जलालाबाद में 52 ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर बनने के लिए आए थे अभी 40 गांव में आरआरसी सेंटर तैयार हुए है। गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए स्वच्छता संसाधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) का निर्माण करीब एक साल पहले कराया जा चुका है। इन सेंटरों पर कूड़ा करकट नहीं पहुंच रहा है। कूड़ा करकट गांव की गलियों में पड़ा हुआ है।